फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाए 80 हजार

Wed, 18 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक एटीएम से सोमवार शाम को  पैसा निकालने आए गहली निवासी युवक से कुछ युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।गांव गहली निवासी हवासिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य को लेकर एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए नारनौल आया हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार को शाम करीब  साढ़े तीन बजे सिंघाना रोड स्थित पीएनबी बैंक की ओर से लगाए गए एटीएम से रुपये निकलवा रहा था। जब वह रुपये निकाल रहा था दो अज्ञात युवक एटीएम में खड़े हुए थे। जिन्होंने उसको पता ही नहीं कब एटीएम कार्ड को बदल लिया और उसके खाते से 80 हजार रुपये दूसरे किसी खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें