पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने 2 दिन पहले एक बार फिर से ओवरलोड वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने 10 ट्रैक्टर और 38 ओवरलोड ट्रकों को किया इंपाउंड किया।पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को सूचना मिली की ओवरलोड वाहनों ने अब गांवों के कच्चे रास्तों से चोरी छुपे निकलना शुरू दिया है। कई ओवर लोड ट्रक पुलिस को चकमा देकर रात के समय कांवी व भुगारंका आदि गांवों से होकर बहरोड़ की ओर निकलते हैं।
जब पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली तो उन्होंने इन ओवरलोड वाहनों को पकडने के लिए डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में दो टीमें तैयार की। जिसमें एसएचओ नांगल चौधरी, ट्रैफिक एसएचओ शामिल थे। दोनों टीमों ने रात भर नांगल चौधरी रोड पर ओवरलोड वाहनों को पकड़ने का अभियान चलाया। अभियान के तहत उक्त टीम ने दो दिन में 10 ट्रैक्टर व 38 ट्रकों को इंपाउंड किया। इन ओवरलोड वाहनों को पुलिस फायरिंग रेंज रघुनाथपुरा में खड़ा कराया गया।