अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। बुधवार की शाम छह बजे डंपर की चपेट में आने से नांगल दर्गू निवासी एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नांगल दर्गू निवासी रमेश कुमार बाइक से बुधवार शाम को नांगल चौधरी से अपने गांव जा रहा था। धोली पहाड़ी मेघोत बिंजा के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर अवस्था को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को इलाज के लिए जयपुर ले जा रहे थे कि कोटपुतली के पास पहुंचने पर घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।