अमर उजाला ब्यृूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव धनौंदा में सोमवार शाम सदिंग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, सास और ननद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान अलवर जिले के विजय नगर निवासी रंगबहादुुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की की सुशीला की शादी करीब 15 साल पहले धानौंदा निवासी जयभगवान के साथ की थी। सुशीला के साथ उसका पति जयभगवान मारपीट करता था। पिटाई के बाद जब सुशीला अलवर आ जाती तो जयभगवान उसे मनाकर ले जाता था। जयभगवान की मां रामगीरी और बहन सपना देवी भी उसके साथ मारपीट करते थे। रंग बहादुर ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुशीला ने फोन पर बताया कि मेरे सुसराल वाले मुझे जान से मार डालेंगे। 28 अक्तूबर को लगभग 3 बजे जयभगवान ने मुझे सूचना दी कि आपकी लड़की मर गई है। आना चाहते हो या दाह संस्कार कर दें। गांव में प्रमुख व्यक्तियों के साथ गांव धनौंदा पहुंचा तो मेरी लड़की मर चुकी थी। पुलिस ने मृतका के पिता रंगबहादुर के ब्यान पर उप- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति जयभगवान, सास रामगीरी और ननद सपना देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतका कर एक लड़का और एक लड़की है।