फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद महेशपाल की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहीद महेशपाल की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी चीकू उर्फ अजय पुत्र सुखबीर वासी धनोंदा को सीआईए टीम नारनौल ने सोमवार को कनीना से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कनीना कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी चीकू उर्फ अजय कुमार ने बताया कि वह रेवाड़ी से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है और गांव के सरपंच रूपेंद्र के साथ उसके परिवार का झगड़ा है। रंजिशवश उसने सरपंच को बदनाम करने के लिए रात करीब 10 बजे शहीद महेशपाल की मूर्ति को खंडित कर दिया था।
विज्ञापन

बाक्स
आरोपी ने शिलान्यास पत्थर तोड़ने का भी किया खुलासा:
आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया की गांव में शहीद स्मारक के साथ 28 फरवरी को लगाया गया शिलान्यास पत्थर अपने ही गांव के हेमंत, विशाल, अंकित अजय साथ मिलकर तोड़ दिया था। सरपंच की शिकायत पर थाना कनीना में अभियोग दर्ज है। इस मुकदमें में आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है जल्द ही अन्य आरोपियों को शिलांयास पत्थर तोड़ने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाएगा।
बाक्स:
ग्रामीणों ने उठाया धरना:
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव धनौंदा के ग्रामीण पिछले तीन दिन से धरने पर बैठे हुए थे। 28 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए तुरंत कनीना पुलिस के साथ साइबर क्राइम ,सीआईए टीम को पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेवारी सौंपी गई थी। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
बाक्स:
यह था मामला:
गौरतलब है कि शहीद महेशपाल की मूर्ति धनौंदा गाव की बणी में लगाई हुई थी जिसे 26 जुलाई की रात को खंडित कर दिया गया था। गांव के सरपंच रूपेंद्र और लोगों ने थाना कनीना में शिकायत मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन:
मूर्ति तोड़ने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें और भी संदिग्ध है तो उसकी पूछताछ की जाएगी। शहीद के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें