फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह ने शिक्षामंत्री की सुसराल से भैंस चोरी कर दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। भैंस चोरों ने अब शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की ससुराल गांव देवास से भैंस चोरी करके पुलिस को चुनौती दे दी। पिछले एक महीने में महेंद्रगढ़-नारनौल क्षेत्र में करीब 14 भैंस चोरी की वारदात हो चुकी हैं। 10 दिन पहले भैंस चोरी के मामले में एसपी ने मीटिंग लेकर थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही हिदायत दी थी कि जिस थाना क्षेत्र से भैंस चोरी होगी, वहां के थाना प्रभारी की जवाबदेही होगी।
गांव देवास निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी भैंस व कटड़ी को नोहरे में बांधा था। जिसके गेट पर ताला भी लगाया था। रात को चोर ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ले गए। प्रमोद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। ग्रुप डी की परीक्षा के लिए फार्म भरा हुआ था। जिसके लिए उसका कैथल में सेंटर आया। वह परीक्षा के लिए शुक्रवार की शाम को ही निकल गया। रोजाना की तरह से शुक्रवार को उसके परिवार के लोगों ने भैंस को घर के पास बने नोहरे में बांधकर ताला लगा दिया। सुबह करीब 5-6 बजे परिवार के सदस्य भैंस को चारा डालने व दूध निकालने के लिए नोहरे में गए तो ताला टूटा मिला और भैंस व कटड़ी नहीं मिली। प्रमोद की शिकायत की पर पुलिस ने भैंस चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



14 गांवों से एक महीने में 14 भैंस चोरी
पिछले एक महीने में जिले के करीब 21 गांवों में चोर भैंस चोरी और चोरी के प्रयास कर चुके हैं। जिसमें सात गांवों में चोर भैंस चोरी करने में नाकामयाब रहे। जबकि 14 गांवों से चोर 14 भैंस चुराकर ले गए। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। भैंस चोरी की शिकायत पीड़ित शिक्षामंत्री को भी दे चुके हैं।
विज्ञापन


वर्जन
भैंस चोरी के बाद पूरे एरिया में ठीकरी पहरे शुरू कराए हैं। पुलिस गश्त को भी बढ़ाया गया है। काफी हद तक चोरी पर रोक भी लगी है। अगर चोरी हुई तो संबंधित एसएचओ से जवाब मांगा जाएगा। जल्द दोबारा मीटिंग बुलाकर कार्रवाई करेंगे।
- विनोद कुुमार, एसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें