फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे 148बी पर आकोदा स्टैंड के पास मंगलवार देर शाम बाइक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप (30), जोगेंद्र निवासी गांव नौरंगाबास राजपूताना मंगलवार देर सायं गांव बधवाना में मजदूरी करके बाइक द्वारा वापस अपने गांव वापस आ रहे थे। आकोदा-बधवाना के मध्य कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोगेंद्र को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मृतक के भाई प्रदीप के बयान पर शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें