फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष ने ट्रैफिक पुलिस का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। ट्रैफिक पुलिस नारनौल चालान काटकर पुरानी तारीख की रसीद दे रहे हैं। यह तारीख कोई चार-पांच दिन या महीना-दो महीना पहले की नहीं बल्कि 48 वर्ष पहले की दिखाई गई है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने राव तुलाराम चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष और नगर पार्षद देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू के छोटे भाई की बाइक का चालान कर दिया। पार्षद ने चालान रसीद देखी तो उस पर पांच जनवरी 1970 दिखाई गई है। इसके अलावा समय सुबह 2.17 बजे का चालान कटा दिखाया गया है। पार्षद देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस फर्जी तरीके से चालान कर रही है। इस तरह से गलत डेट में चालान कर पुलिस सरकारी खाते में पैसा न डालकर अपना खाता भर रही है। उन्होंने बताया कि एक या दो चालान नहीं बल्कि 30 से 35 चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि वो चालान कटने से नाराज नहीं हैं। सरकार का पैसा सरकार के पास ही जाना चाहिए। पार्षद ने बताया कि वो इस संबंध में सतनाली चौक पर जाकर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सत्यनारायण से मिले भी थे। जब पुलिस प्रभारी से मिले तो उन्होंने बताया कि मशीन में डेट गलत लगी हुई थी जिस कारण चालान रसीद पर गलत डेट प्रकाशित हो गई। परंतु उनके इस जवाब से पार्षद देवेंद्र सैनी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने बताया कि वो इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलेंगे और चालान रसीद दिखाकर फर्जी तरीके से चालान करने का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन:
इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सत्यनारायण से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ऑन लाइन चालान मशीन पर डेट गलत सेट की हुई थी जिस कारण रसीद पर गलत डेट प्रकाशित हो गई। आज 26 बाइक चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें