अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अटेली निवासी एक व्यक्ति ने रविवार रात को मालगाड़ी आगे आकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी पुलिस से एएसआई दयाराम ने बताया कि अटेली निवासी 40 वर्षीय सुदर्शन रविवार रात को घर से खाना खाकर घूमने के लिए निकला था। परंतु रात करीब डेढ़ बजे उसने अटेली-काठूवास के बीच फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर आवश्यक कार्रवाई करते पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।