फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज

Mon, 09 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। गांव गणियार निवासी रोशन लाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह बिलासपुर में सिक्योरिटी इंचार्ज का कार्य करता है। वहां से आकर अपने घर की दीवार पर पलस्तर करवा रहा था कि पड़ोस के रहने वाले बलवान, अनिल, रिंकू, सुभद्रा व बबली ने बगैर किसी बात को लेकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमला करते समय उक्त लोग घर के अंदर परिवार के सदस्य पुत्र सुरेंद्र व पत्नी भतेरी पर हमला कर दिया। हमलावरों के हमले से घायल होकर अटेली सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर  रेफर कर दिया। निजी अस्पतालों में पीड़ित परिवार उपचाराधीन है। पुलिस ने  शिकायतकर्ता की शिकायत पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने  का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें