पुलिस ने डंपर चालक से हुई लूट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट की वारदात 16 नवंबर को कुलताजपुर रोड से हुई थी। चारों आरोपियों ने राजस्थान के सिंघाना में भी एक वारदात को अंजाम दिया था। चारों को पुलिस ने अदालत में पेशकर रिमांड पर ले लिया है।
16 नवंबर की रात डीएवी स्कूल के पास कुलताजपुर रोड पर 7-8 व्यक्तियों ने एक सफेद पिकअप लेकर डंपर चालक राहुल पुत्र बिल्लू निवासी गुवाना भगवाड़ी को रुकवाया। इसके बाद उन्होंने डंपर चालक और कंडक्टर से 40 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल लूट लिए।
इस मामले में थाना शहर पुलिस ने 4 आरोपियों मुकेश पुत्र रामस्वरूप गुर्जर मारोली, राहुल पुत्र श्रीचंद दंचोली, विक्रम उर्फ भोला पुत्र नागरमल वासी दंचोली और विक्रम उर्फ अफरीदी पुत्र हरदान सिंह गुर्जर वासी मारोली को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ 12 अक्तूबर को राजस्थान के सिंघाना एरिया से 50 हजार रुपये सहित पिकअप लूटने के आरोप में राजस्थान में मामला दर्ज है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।