फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति पर केस दर्ज कराने के लिए रात को थाने में धरने पर बैठी चेयरपर्सन रीना बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वार्ड-10 पार्षद के पति पर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी बुधवार की देर शाम थाने में धरने पर बैठ गई। चेयरपर्सन ने कहा कि उसने पार्षद बबीता सैनी के पति जेबी सैनी के खिलाफ 27 दिसंबर को बदतमीजी, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मोबाइल में जबरदस्ती रिकॉर्डिंग करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने इस शिकायत पर बुधवार तक एफआईआर दर्ज नहीं की। जब तक एफआईआर नहीं होगी, वह तब तक धरने पर बैठी रहेगी। रात करीब नौ बजे पुलिस द्वारा पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद चेयरपर्सन ने धरना खत्म कर दिया।
चेयरपर्सन ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को पार्षद पति जेबी सैनी उनके कार्यालय में जबरदस्ती घुस आया था। गाली-गलौज करते हुए जबरदस्ती मोबाइल में रिकॉर्डिंग करने लगा। इस बारे में उपायुक्त, एसडीएम महेंद्रगढ़, पुलिस अधीक्षक, उपपुलिस अधीक्षक को 27 दिसंबर को शिकायत दी थी। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को जेबी सैनी फिर से उनके कार्यालय में आया। जबरदस्ती कमरे में घुसकर बदतमीजी करने लगा। इसकी उसने बुधवार दोपहर दो बजे थाने में आकर फिर से शिकायत दी। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। रीना बंटी ने कहा कि छह घंटे से पुलिसकर्मी चक्कर लगवाते रहे। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा केवल बोलने के लिए हैं। बेटियों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए रात को थाना परिसर में धरने पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
चेयरपर्सन रीना बंटी की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हर बात को लेकर शिकायत करना उनकी आदत हो गई है। मैं और अन्य पार्षद नगरपालिका कार्यालय में गए थे। मेरे साथ मेरी पत्नी भी नहीं थीं। किसी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की।
विज्ञापन

- जेबी सैनी, पार्षद प्रतिनिधि।

वर्जन
चेयरपर्सन की शिकायत पर वार्ड-10 पार्षद के पति के खिलाफ धारा 332, 353, 452, 294, 506, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें