फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार,33 होमगार्ड होंगे तैनात 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयास किया जा रहा। इसके लिए 33 होम गार्ड को ट्रैफिक में लगाया जाएगा। एसपी ने बताया कि सरकार की ओर से 33 होमगार्ड महेंद्रगढ़ पुलिस मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी को ट्रैफिक व्यवस्था में लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे की शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में अन्य जगहों पर यातायात लाइटें लगवाने के लिए संभावित विभागों को कहा गया है। इसमें सतनाली मोड़, कनीना टी-प्वाइंट, सिघाना चौक बाईपास नारनौल और निजामपुर चौक बाईपास नारनौल शामिल है। चारों जगहों पर वाहनों का भारी दबाव होता है। ऐसे में इन जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए संबंधित विभाग से कहा गया है। एसपी ने कहा कि नए साल में पुलिस का प्रयास होगा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो।
विज्ञापन

14 दिन बाद भी नहीं लगी लाइट
महावीर चौक पर टूटी ट्रैफिक लाइट को नगर परिषद 14 दिन बाद भी ठीक नहीं करा सका है। इससे लोगों के साथ ट्रैफिक पुलिस को परेशानी हो रही है। चौक पर तीन ओर लाइटें है लेकिन एक तरफ की लाइट नहीं है। ऐसे में यहां पर अब पुलिस कर्मी पीक ओवर में खुद ट्रैफिक संभालते है।
बता दें कि महावीर चौक पर 18 दिसंबर की सुबह एक डंपर अनियंत्रित होकर सिंघाना रोड के डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्रैफिक लाइट को तोड़ता हुआ एक क्लिनिक में जा घुसा था। डंपर की चपेट में आने से दो ठेले टूट गए थे और एक बाइक सवार को हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद से चौक पर ट्रैफिक लाइट का सिस्टम पटरी से उतर गया है। ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद से जल्द ट्रैफिक लाइट लगवाने को कहा है। जिससे की चौक पर यातायात को बेहतर तरीके से संचालित किया सके। ट्रैफिक एचएचओ ने बताया कि चार-पांच जवानों की चौक पर ड्यूटी लगाई गई है। अब मैनुअल तरीके से ट्रैफिक को संचालित हो रहा है। इससे दिनभर ट्रैफिक कर्मचारियों को चौक पर तैनात रहना पड़ता है।

वाहनों का दबाव रहता हैं
चौक पर दिन में लोकल वाहनों का दबाव होता है। वहीं रात आठ बजे के बाद हैवी वाहनों का दबाव हो जाता है। ऐसे में अब पुलिस कर्मचारियों को रात में भी चौक पर तैनात रहना पड़ता है। क्योंकि डंपर के कारण शहर में जाम की समस्या आ जाती है। दूसरा चौक क्रॉस करने के दौरान हादसा होने की भी संभावना बनी रहती है।

हीरो होंडा चौक की लाइट भी खराब
नारनौल शहर में महाबीर चौक व हीरो होंडा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं। इसमें महाबीर चौक की ही ट्रैफिक लाइट काम कर रही थी जबकि हीरो होंडा चौक की लंबे समय से खराब है। अब महाबीर चौक पर लाइटें बंद हो गई हैं।
वर्जन
महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। चौक पर एक तरफ की लाइट व पोल टूटा हुआ है। स्थानीय स्तर पर पोल उपलब्ध न होने के कारण बाहर से मंगाया गया है।
विज्ञापन

- अभय सिंह, ईओ, नप नारनौल।
वर्जन
नए साल में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास होगा। इसके लिए 33 होमगार्ड को यातायात पुलिस में तैनात किया जाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद।
- विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें