फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई में होगा सुधार, 200 छोटे और 30 बड़े डस्टबिन रखे जाएंगे 18-11-09

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर की सफाई व्यवस्था में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से मोहल्लों और बाजारों में 200 डस्टबिन रखे जाएंगे। पहले चरण में 70 डस्टबिन नप को मिल गए हैं। इसके अलावा 30 बड़े डस्टबिन अलग से खरीदे गए हैं। शहर में डस्टबिन न होने से लोग कूड़े को सड़क पर फेंक देते हैं। इससे नप को शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में कठिनाई होती है और शहर में सफाई नहीं दिखती। दूसरा शहर में डस्टबिन न होने से नप गंदगी फैलाने वालों का चालान भी नहीं कर पाता है। इसे देखते हुए नप की ओर से पहले शहर में छोटे-बड़े डस्टबिन रखवाएं जा रहे हैं। नप के ईओ अभय सिंह ने बताया कि डस्टबिन बाजारों और मोहल्लों में रखवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। ईओ ने बताया कि इसके अलावा 30 बड़े डस्टबिन भी लिए जा रहे हैं। इन कूड़ेदानों को डंपर प्लेसर से लिफ्ट किया जाएगा। इससे कूड़ा निस्तारण में काफी सहूलियतें मिलेगी। इंपर प्लेसर व जेसीबी पहले ही नप खरीद चुका है।
सूखा-गीला कूड़ा अलग होंगे
सेनेटरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में सभी प्रमुख जगहों पर एक स्टैंड पर दो छोटे डस्टबिन रखे जाएंगे। योजना एक में सूखा और दूसरे गीला कूड़ा डाला जाएगा। शर्मा ने बताया कि इसके अलावा 30 बड़े डस्टबिन को डंपर प्लेसर की मदद से लिफ्ट किया जाएगा। नप ने पहले ही सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को छोटी ट्राली उपलब्ध करा रखा है। सफाई के दौरान जमा कूड़े को ट्रॉली के मदद से कर्मी एक जगह एकत्रित करते हैं। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली से रघुनाथपुरा की पहाड़ी में कूड़े को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हुडा सेक्टर में डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू हो गया है। शहर में जल्द ही 200 छोटे डस्टबिन रखे जाएंगे। इसके बाद सड़क पर कूड़ा बिखरा नहीं मिलेगा। दूसरा कूड़े के निस्तारण में भी मदद मिलेगी।
भारती सैनी, चेयरमैन नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें