फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर के पास युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सिंघाना रोड स्थित नांगल चौधरी विधायक अभय सिंह के निवास के नजदीक शनिवार को कुछ युवकों ने गांव हसनपुर निवासी एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मारपीट करने वाले 3-4 युवकों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव हसनपुर निवासी 24 वर्षीय चंद्रमोहन डीसी रेट पर बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। शनिवार करीब सवा तीन बजे वह अपने दोस्त दीपक के साथ नारनौल बाईपास से नारनौल की ओर आ रहा था। वह सिंघाना रोड स्थित नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह के निवास के नजदीक ही पहुंचा था। उसी के गांव के युवक प्रवेश ने कैंपर गाड़ी उसकी मोटरसाइकिल के सामने लगा दी और उसके साथ 3-4 अन्य युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। इसी दौरान एक युवक ने एक बोतल फोड़कर उसके पेट में घोंप दी। इसमें चंद्रमोहन गंभीर से घायल हो गया। जबकि हमला करने वाले युवक मौका देखकर वहां से भाग गए। घायल युवक को उसके साथी दीपक ने नारनौल के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया, जहां घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर 3-4 युवकों के खिलाफ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें