अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महावीर चौक पर सुबह करीब दस बजे यहां के एक मोहल्ले की मानसिक रूप से परेशान महिला ने हंगामा कर दिया। हंगामे के कारण चौक पर यातायात बाधित हो गया। वहीं जब महिला को पुलिस समझाने लगी तो उसने पुलिस कर्मियों से भी बदतमीजी की। इसके बाद मौके पर पहुंची महिला पुलिस उसको पकड़कर थाने ले गई। बाद में महिला के परिजनों को बुलाकर उसको उनके हवाले कर दिया गया।
महावीर चौक पर सुबह करीब दस बजे एक मानसिक रूप से परेशान महिला ने हंगामा कर दिया। वहां पर चालान काटकर पुलिस कर्मचारियों के साथ महिला ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। महिला के व्यवहार को देखकर पुलिस कर्मचारी एक तरफ खड़े हो गए। देखते ही देखते महिला सड़क के बीच में आ गई व पुलिस को बुरा-भला कहने लगी। इसके चलते यातायात ठप होकर रह गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए महिला थाना को दी। सूचना पाकर महिला पुलिस व शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह मानसिक रूप से परेशान लगी।