फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर लैब सहायक से कैश,मोबाइल और सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अटेली थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने चाकू दिखाकर एक युवक से 18340 रुपये कैश, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और एक सोने की चेन छीन ली। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की शाम केस दर्ज कर लिया है।
नानकवास निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को शादी समारोह से घर लौट रहा था। अटेली के पास रात 10 बजे कार सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी। आरोपियों ने कैश और चेन निकलने कर देने को कहा। आरोपी 18340 रुपये, मोबाइल, आईडी कार्ड और सोने की चेन समेत अन्य कागजात छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि पीड़ित केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली में लैब सहायक पद पर कार्यरत है। पहले पीड़ित ने आरोपियों के पहचानने की बात कहीं थी। लेकिन गांव में हुई पंचायत में नहीं पहचान पाया। इसके बाद अब केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें