फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ चौथी प्रभारी समेत 11 रेलवे कर्मचारियों के क्वाटरों के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने आरपीएफ चौकी प्रभारी समेत 11 रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टरों के ताले तोड़े। इस दौरान दो लोगों के कमरे से कैश व गहने चोरी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने मौका मुआयना किया है। हालांकि बदमाश एलईडी टीवी, लैपटॉप समेत अन्य सामान नहीं ले गए।
रेलवे स्टेशन के पास ही रेलवे के कर्मचारियों के लिए कॉलोनी है। ट्रैक मैन सुमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को क्वार्टर का ताला बंद कर बाहर गए हुए थे। जब सुबह पांच बजे लौटे तो क्वार्टर का ताले टूटा हुआ थ। कमरों के अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने चांदी की पाजेब व दस हजार रुपये नकदी ले गए। इसके अलावा चोरों ने कॉलोनी के दीपक नरूला ट्रैक मैन, जसवंत ट्रैक मैन, मनोज कुमार सिंघल, पूर्णमल यादव ट्रॉली मैन, सत्येंद्र सिंह ट्रॉली मैन के क्वार्टर का ताला तोड़ दिया। सतेंद्र ने बताया कि चोर मोबाइल व एक हजार रुपये ले गए। चोरों ने प्रमोद यादव ट्रैक मैन, रामनिवास यादव आरपीएफ चौकी इंचार्ज, एसआई संदीप यादव, सिंग्नल मैन राघव, लाइन इंचार्ज, पीसी यादव के क्वार्टरों में के ताले तोड़ दिए। सतेंद्र और सुमेर के घर से सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

लैपटॉप व मोबाइल नहीं ले गए
आरपीएफ चौकी प्रभारी रामनिवास यादव ने बताया कि उनके कमरे पर लैपटॉप, मोबाइल और चांदी के सिक्के थे। बदमाशों ने कमरे का ताला तो जरूर तोड़ा, लेकिन सामान नहीं लेकर गए। इसी प्रकार अन्य लोगों के घरों के ताले टूटे है लेकिन बदमाश टीवी समेत अन्य सामान नहीं लेकर गए। हालांकि बदमाशों ने सभी क्वार्टरों में सामान की जांच की ओर बिखेर दिया। आरपीएफ को शक है कि कोई जानकार ही इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे सकता है। कुछ क्वार्टरों में फाइलें बिखरी हुई थी।

पड़ोसी सोते रहे
बदमाशों ने एक के बाद एक 11 क्वार्टरों के ताले तोड़ दिए। लोगों ने बताया कि रात में कमरों में लाइट जल रही थी। ऐसे में उन्हें शक नहीं हुआ। सुबह देखा तो कमरे खुले थे और अंदर कोई नहीं था। बदमाशों ने उन्हीं क्वार्टरों को निशाना बनाया जो बंद थे।
विज्ञापन


वर्जन
रेलवे कालोनी में 11 क्वार्टरों के ताले टूटे हैं। इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है। कई घरों में लोगों के सामान तो जरूरी बिखरे हुए मिले लेकिन चोरी नहीं हुए हैं। ऐसे में सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
- रामनिवास यादव, प्रभारी आरपीएफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें