फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन जगह सेंध, बाजार में दुकान, बुडीन में घर और भड़फ में मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित अग्रवाल जरनल स्टोर से चोर शटर तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए। दुकान मालिक राजेश अग्रवाल ने चोरी की शिकायत सिटी पुलिस चौकी को दी है। गांव बुडीन में चोर हजारों की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव भड़फ मंदिर में भगवान को चढ़ाए गए पैसे वाले दानपात्र को भी चोरी कर लिया।
दुकान मालिक राजेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन पार्क के पास उसकी अग्रवाल गिफ्ट एवं जनरल स्टोर के नाम से दुकान हैं। रोजाना की तरह रविवार रात को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे जब दुकान खोलने आया तो दुकान का एक शटर आधा खुला हुआ था। शटर के अंदरूनी हिस्से में लगा शीशा टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो लगभग 35 हजार रुपये नकद, 2000 रुपये गो-दान पात्र से तथा कुछ सामान गायब मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। फोरेंसिक साइंस टीम के एक्सपर्ट ने मौके से फिंगर प्रिंटस लिए। पुलिस के अनुसार चोरों दस्ताने पहनकर किसी औजार से शटर पर लगे ताले को तोड़ा था। फिंगर प्रिंटस बहुत कम आ रहे हैं। दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा होने के कारण चोरों की पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने दुुकानदार राजेश अग्रवाल के बयान पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन कर दिया है। आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


गांव बुडीन में सोने चांदी के जेवर चोरी
महेंद्रगढ़। रविवार की रात गांव बुडीन में चोर एक मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। गांव बुडीन निवासी संजय ने बताया कि उसने कुछ समय उत्तरप्रदेश के रामपुर जिला के एक मजदूर व मिस्त्री को घर बनाने के लिए काम पर रखा था। करीब एक महीना पहले दोनों चले गए थे। अब एक सप्ताह पहले बचा हुआ काम करने के लिए दोबारा आए थे। सोमवार की सुबह संजय के घर से 14 हजार रुपये नकद, करीब सवा लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब मिले। साथ ही मजदूरी का काम करने के लिए आया यूपी निवासी व्यक्ति भी गायब था। गांव के लोग गायब मजदूर के दूसरे साथी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन


मंदिर से दानपात्र चोरी कर ले गए
कनीना। गांव भड़फ स्थित बाबा भीष्मदास मंदिर से चोरों ने दानपात्र चोरी कर लिया, जिसमें रखी हजारों रुपये की नकदी को निकालकर खाली दान पात्र मंदिर से कुुछ दूरी पर फेंक दिया। बाबा भीष्मदास मंदिर कमेटी के प्रधान सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दानपात्र में प्रतिमाह करीब साढे़ छह हजार रुपये की नकदी निकलती थी। चोरों ने दानपात्र को उठाकर उसमें से नकदी चोरी कर ली। दानपात्र को भड़फ-ककराला मार्ग पर नहर के समीप फेंक गए। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें