फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रण लिंग जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 67 से 69
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हर्बल पार्क के पीछे खेत में गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच करते एक आरोपी को जिला स्वास्थ्य विभाग टीम ने धर दबोचा। आरोपी को मौके से टीम ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से गाड़ी, मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन और नगदी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विभाग के पास कुछ दिन पहले इसकी शिकायत आई था। शिकायत के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम बनाई और पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम के सदस्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उनको कुछ समय से चलती गाड़ी में लिंग जांच करने की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने 24 हजार रुपये देकर एक डिकाय पेशेेंट को भ्रूण जांच के लिए भेजा गया। आरोपी ने माजरा फाटक के पास रिसीव कर उसे कार में बैठाकर हर्बल पार्क के पास खेतों में ले गया। वहां पर उसने गाड़ी नंबर (एचआर 14 एफ 5996) में एक व्यक्ति ने अगली सीट को सीधी कर मशीन से भ्रूण लिंग जांच की। लिंग जांच में आरोपी ने उसका लड़की बताया। इसके बाद डिकॉय पेशेंट ने टीम को फोन कर जगह की लोकेशन बता दी जहां पर डा. अद्भह्नण कालरा, डॉ. डीके सैनी, सहायक धर्मेंद्र लांबा एवं पुलिस के सहायक निरीक्षक राजकरण की टीम ने माजरा खुर्द निवासी सुनील पुत्र बलबीर को रंगे हाथों पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि गाड़ी के अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन एवं दवाइयां रखी हुई थी। उक्त आरोपी गाड़ी में ही लिंग जांच करने के धंधे में लिप्त था। टीम ने डिकाय पेशेंट की ओर से आरोपी को दी गई 24 हजार की राशि में से 20 हजार रुपये की राशि भी बरामद करके आरोपी के विरुद्ध पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया। लिंग जांच के आरोपी की डिग्री के बारे में भी किसी तरह की कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिल पाई। लिंग जांच करने का आरोपी व्यक्ति चिकित्सक है या नहीं इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें