फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने दसूरे को मारी गोली, महेंद्रगढ़ थाने में किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। न्यायालय परिसर महेंद्रगढ़ में रविवार की रात को एक पुलिसकर्मी के दूसरे पुलिसकर्मी को गोली मारने के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी राजेश कुमार के बयान पर हेड कांस्टेबल धनासरी निवासी अजीत पुत्र हजारीलाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ खजाने में तैनात राजेश कुमार और अजीत सिंह गहरे दोस्त बताए जाते हैं। दोनों की तैनाती नारनौल जिला जेल में थी। लंबे समय साथ रहने के कारण दोनों गहरे दोस्त बन गए थे। राजेश कुमार का तबादला महेंद्रगढ़ खजाने की सुरक्षा के लिए कर दिया गया, जबकि अजीत सिंह वहीं रह गया। रविवार को जेबीटी अतिथि अध्यापकों के प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने शहर में पुलिस बल तैनात किया था। अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद शाम को अन्य पुलिसकर्मी लौट गए। राजेश से गहरी दोस्ती होने के कारण अजीत सिंह महेंद्रगढ़ में रुक गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात को खाने-पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुई तकरार के कारण अजीत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी जो राजेश के पेट में से पार होकर निकल गई। दोनों का आपस में पैसे का लेनदेन भी बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से उप नागरिक अस्पताल पहुंचाने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल राजेश कुमार को हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसका इलाज गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें