फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं के छात्र पर चाकुओं से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं के छात्र पर चाकुओं से हमला
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में घायल युवक को किया रेफर
फोटो नंबर 15
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव गांवड़ी जाट में तीन-चार युवाओं ने 11वीं कक्षा के एक छात्र पर शनिवार दोपहर को चाकुओं से हमला कर दिया। छात्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं इस हमले से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव रोपड़ सराय का रहने वाला छात्र संदीप कुमार (17) गांव गांवड़ी जाट स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता है। बुधवार दोपहर को वह स्कूल से परीक्षा देकर पैदल अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार उसी के गांव के तीन-चार युवाओं ने उसको रोक लिया और उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी छाती पर गहरा घाव हो गया। उसने जब उनको हाथ से रोका तो उसकी हथेली पर भी चाकू लगा। हमला होने पर उसने भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में स्कूल के अध्यापकों ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसको प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें