फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सेल्समैन से 5

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। राजस्थान बॉर्डर पर स्थित गांव रायमलिकपुर बस स्टैंड पर स्थित पेट्रोल पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाश पजेरो गाड़ी में आए थे। वारदात की सूचना पाकर पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल जांच शुरू कर दी।
रायमलिकपुर निवासी सुरेश पार्षद ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर रावत आयल कंपनी के नाम से उनका पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक पजेरो गाड़ी डीएल नंबर में पंप पर आकर रुकी। गाड़ी पर आगे डीएल नंबर लिखे थे लेकिन पीछे की नंबर प्लेट पर अप्लाई फॉर लिखा हुआ था। गाड़ी से तीन बदमाश उतरे और सीधे ऑफिस में घुस गए। दो नकाबपोश बदमाशों के पास पिस्तौल थी। ऑफिस में बैठे पंप कर्मी नत्थूराम और भूपेंद्र की पिस्तौल के बल पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान सेल्समैन भूपेंद्र की जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर नकदी देने की बात कही। बदमाशों ने कर्मियों से 58000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश नांगल चौधरी की ओर फरार हो गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद कुमार व सीआईए टीम इंचार्ज शिवकुमार भी वारदात स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें एक बदमाश जो पंप कर्मी की जेब तलाशी ले रहा है, उसका चेहरा सहित पूरी तस्वीर साफ नजर आ रही है। दूसरी ओर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बुढ़वाल-कोटपूतली राजस्थान लिंक मार्ग पर पड़ा मिला सेल्समैन का मोबाइल
पंप संचालक सुरेश पार्षद ने बताया कि सुबह बदमाशों द्वारा सेल्समैन के लूटे गए मोबाइल पर फोन किया तो किसी महिला ने फोन उठाकर बात की। इससे पता चला कि बदमाशों द्वारा सेल्समैन का लूटा गया मोबाइल बुढवाल से कोटपुतली राजस्थान कि ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर गिरा दिया था। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर राजस्थान कि ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


आधा दर्जन डकैती, एक भी ट्रेस नहीं
रायमलिकपुर में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर लूट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के दूसरे पेट्रोल पंप पर लूट, नियामतपुर पेट्रोल पंप पर लूट, धौलेड़ा सड़क मार्ग स्थित पंप पर लूट, भोजावास व मांदी के नजदीक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदातें हो चुकी है। लूटपाट की वारदातों में बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।

वर्जन
रायमलिकपुर पेट्रोल पंप पर हुई लूट मामले की सीसीटीवी फुटेज ली गई है। मामला सीआईए को दे दिया है। अभी बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। प्रयास जारी है।
- विनोद कुमार, डीएसपी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें