फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना के कारोबारी अनिल की थी एसयूवी क्रेटा,चालक अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। महावीर पुलिस चौकी ने सड़क हादसे में हुई फौजी की मौत मामले में आरोपी एसयूवी क्रेटा चालक को अरेस्ट कर लिया है। क्रेटा कनीना निवासी कारोबारी अनिल कुमार की थी। हादसे के बाद चालक संदीप फरार हो गया था। महावीर चौकी प्रभारी रामेश्चवर प्रसाद ने बताया कि हादसे के बाद क्रेटा चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। गाड़ी नंबर से पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाकर आरोपी संदीप को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि गांव छापड़ा सलीमपुर निवासी 24 वर्षीय विपिन यादव भारतीय सेना में सिपाही था। पांच फरवरी को विपिन और पवन शाम को बाइक से नारनौल में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। रेवाड़ी रोड पर एसयूवी की चपेट में आ गए थे। उपचार के दौरान विपिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लि या था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें