फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी सचिन दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने कॉलेज की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर होटल में दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का अपहरण करने के बाद होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने के दूसरे आरोपी गांव डालनवास निवासी सचिन को पुुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राजेंद्र कौशल ने बताया कि दो दिन से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मेडिकल कराने के बाद आरोपी सचिन को एसडीजेेएम निमित कुुमार की अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग बाइक की जानकारी के लिए दो दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने आरोपी को आरोपी को रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

इस केस के एक आरोपी संदीप को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे मंगलवार को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को होटल की निशानदेही के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी। आरोपी संदीप को वीरवार को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला
बीए प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा 24 जनवरी को महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज से अपने घर लौटते हुए लापता हो गई थी। 26 जनवरी को कादमा गांव के पास नाबालिग छात्रा बरामद हुई थी। छात्रा के बयान पर दो युवकों पर अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें