फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटना में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव कांटी-बांस के बस स्टैंड के समीप बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल अटेली में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
गांव कांटी-बांस निवासी मुरलीधर बुधवार को बाइक से अटेली की ओर जा रहा था। इसी दौरान बडग़ांव निवासी रवि कुमार अपनी बुुआ को छोड़ने भी जा रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक मुरलीधर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार रवि और उसकी बुआ मुन्नी और मुस्कान घायल हो गये। घायलों को सामान्य अस्पताल अटेली में भर्ती करवाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा अटेली के वार्ड 6 में रहने वाली बेबी उर्फ बबली पत्नी दयानंद की मंगलवार रात को हृदयघात से मौत हो गई। बबली को देर रात चेस्ट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें