फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के कर्मचारी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कोतवाली अंतर्गत नवीन मंडी में सोमवार दोपहर सफाई के दौरान कुछ लोगों ने मंडी समिति के वाटर मैन को लाठी डंडों से पीट दिया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को नवीन मंडी में चल रहे सफाई अभियान के दौरान कुछ थोक विक्रेताओं और मंडी समिति के वाटर मैन विजय शंकर के बीच विवाद हो गया। विजय शंकर का आरोप है कि विवाद के बाद करीब एक दर्जन व्यापारी व उनके कर्मियों ने हमला बोल दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई।

चिकित्सक डॉ. अनुराग शुक्ला के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट आई है। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है, मगर देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया था। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि अभी मीटिंग में हूं, मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें