फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

मंडी अटेली। स्थानीय कस्बे में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव कस्बे के वार्ड नंबर 9 में स्थित हनुमान मंदिर के समीप पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अटेली कस्बा निवासी 45 वर्षीय दिनेश कटारिया मध्य रात्रि घर से बाहर गया था, लेकिन रात को वह नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव वार्ड नंबर 9 के हनुमान मंदिर के समीप पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार दिनेश के पास मोबाइल फोन था लेकिन शव के पास से फोन बरामद नहीं हुआ। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें