आरोपी छात्र का पता चला, होश में नहीं आया
नाबालिग छात्रा का अपहरण के बाद रेप और जहर खिलाकर हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। छात्रा को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने वाले आरोपी छात्र को पुलिस पता लगा लिया है। छात्र कनीना के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती है और अभी वह होश में नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को प्रेम प्रसंग सहित हर एंगल देख रही है। जब तक आरोपी छात्र होश में नहीं आ जाता तब कुछ नहीं कहा जा सकता। सोमवार को पुलिस उस होटल पर जाकर पूछताछ की है जहां पर दोनों छात्र-छात्राएं रुके थे।
गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। वह शनिवार को भी सुबह बस में सवार होकर स्कूल गई थी। छुट्टी होने के बाद वह देर शाम तक घर पर नहीं पहुंची तो उसके पिता और दादा उसके स्कूल में पूछताछ के लिए पहुंचे। देर शाम उनके घर पर नौताना के कुछ लोग उनके घर पर आ गए थे। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की को उनके गांव का ही किशोर बहला-फुसलाकर ले गया है। बाद में बेहोशी की हालत में नाबालिग छात्रा को परिजनों को दे दिया था। परिजनों ने नाबालिग की हालत को गंभीर देखते हुए उपचार के लिए कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया था । वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच और चिकित्सकों ने नाबालिग की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था और पुलिस व परिजन बच्ची को लेकर महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी छात्र ने भी जहर खा लिया था वह शाम 4.30 बजे कनीना अस्पताल में दाखिल किया गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। वहीं पुलिस पीड़ित पिता की शिकायत पर नौताना के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-----------
पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। प्रेम प्रसंग सहित हर एंगल से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आज पूरी टीम सिंघाना में थी जहां पर वो रुके थे उनसे में पूछताछ की है। आरोपी छात्र का पता भी चल गया है। वह कनीना के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। उसने भी जहर खा लिया था। उसके होश में आना के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
-मलखान सिंह, थाना प्रभारी कनीना