फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामपुरा में तेज हवा में गिरा पेड़, नीचे दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव श्यामपुरा में शुक्रवार को तेज हवा से पेड़ गिरने से पेड़ के नीचे सो रहे 42 वर्षीय किसान की दबकर मौत हो गई। परिजन घायल किसान को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्यामपुरा निवासी राजपाल अपने गांव के ही अन्य लोगों के खेत बंटाई पर लेकर खेती बाड़ी करता था। इस बार उसने अपने खेत में कपास की बिजाई कर रखी थी। बुधवार को खेत में निराई-गुड़ाई करने के बाद थक गया तो खेती की मंडेर पर लगे जांटी के पेड़ की छाया में बैठ गया। थके होने के कारण उसे नींद आ गई। इसी बीच तेज हवा में जांटी का पेड़ राजपाल पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खेत में काम कर रहे लोग उसे तुरंत उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि राजपाल के दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की शादीशुदा है। लड़का 11वीं कक्षा में पढ़ता है। गांव के लोगों ने किसान राजपाल के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार के पास आय का अन्य कोई जरिया नहीं है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें