फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दौंगड़ा जाट के जोहड़ में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र (51) निवासी गांव दौंगड़ा अहीर जोहड़ में नहाने के लिए गया था। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता महीपाल ने बताया कि उनका बड़ा लड़का महेंद्र वीरवार को गर्मी तेज होने के कारण गांव दौंगड़ा जाट के जोहड़ में नहाने के लिए गया था। दोपहर दो बजे मेरी साली के लड़के रमेश का फोन आया कि महेंद्र जोहड़ में डूब गया। परिवार के सदस्यों के साथ जब मौकेे पर पहुंचे तो ग्रामीण महेंद्र को जोहड़ से निकालकर दौंगड़ा अहीर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। उसके उपरांत उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता महीपाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें