महेंद्रगढ़। गांव लावन निवासी किसान ऋषि पाल ने अपनी बेची गई सरसों की पेमेंट गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पेमेंट करने के संबंध में मार्केट कमेटी सचिव महेंद्रगढ़ को शिकायत दी है। उन्होंने भी अपनी शिकायत में बताया कि सात जनवरी को हरियाणा कृषि विपणन मंडल के पोर्टल पर सरसों बेचने के लिए पंजीकरण किया था। 12 अप्रैल 1542429 टोकन संख्या द्वारा सरसों बेच थी।
आरोप लगाया कि किसी ने उसके पंजीकरण के साथ छेड़छाड़ की है। उसके नाम के स्थान पर सुशील को किसान दिखा दिया गया। जबकि रिकॉर्ड में टोकन पर बतौर उसका नाम है, उपरोक्त पंजीकरण संख्या तीन बार बदली जा चुकी है और अब नरवीर के नाम से दिखाई जा रही है। क्योंकि उपरोक्त भेजी गई सरसों की अदायगी 103950 सुशील कुमार के खाते में हो चुकी है और उसकी पेमेंट डिटेल में रिसीवर दिखाया गया है। किसान ने शिकायत में सचिव से मामले की जांच करवाकर पेमेंट करवाने की मांग की है।