फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल/मंडी अटेली। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा गांव गनियार निवासी मोहित (21) आईटीआई में पढ़ता था। सुबह आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आईटीआई में पढ़ने जा रहा था। बजाड़ चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोग जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूसरे मामले में कोटपूतली निवासी रोशन लाल ने नांगल चौधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम छह बजे बुधराम के साथ बनिहाड़ी में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। दोनों सड़क पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से ट्राला चालक बुधराम को कुचलता हुआ फरार हो गया। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्राला नंबर के अनुसार तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सेहलंग निवासी अर्जुन ने बताया कि भाई सतबीर व जितेंद्र बाइक से मंगलवार की रात एक बजे जा रहे थे। गहली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान सतबीर को मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल जितेंद्र को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

नील गाय की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल
नारनौल। सिहमा निवासी चालक मनीष यादव ने फैजाबाद पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि पिकअप से अशोक व राजपाल के साथ मंगलवार की रात करीब 11 बजे नारनौल आ रहा था। खासपुर के पास अचानक नील गाय आ गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में सवार राजपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें