फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गेहूं में पानी देने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव नांगल माला में मंगलवार को गेहूं की फसल में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस दिए बयान में यादराम ने बताया कि मंगलवार को उनका छोटा भाई (45) कृष्ण कुमार अपने खेत में पानी देने के लिए शाम करीब चार बजे गया था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो मृतक का भाई और उसका बेटा अजय जब खेत में गए। कृष्ण कुमार की खेत में काफी देर तलाश किया। थोड़ी दूरी पर कृष्ण कुमार पाइप लाइन के पास बेहोशी की अवस्था में मिला। जब हमने जोर-जोर से आवाज लगाई तो हमारे खेत के पड़ोसी भी वहां पर आ गए। कृष्ण कुमार को रात्रि को साढे़ 9 बजे उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मृतक के बड़े भाई यादराम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक खेती बाड़ी का कार्य करता था। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें