अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। कस्बा स्थित एक मकान से चोर ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मकान मालिक सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को परिवार के सदस्य किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए बाहर गए थे। इसलिए उसने सभी जेवर पूजा घर में अलमारी के ऊपर पर रख दिए थे। 26 जनवरी को सुशील की पत्नी को पड़ोस में कार्यक्रम में जाना था। उसने जेवर संभाले तो बैग में जेवर नहीं मिले। बैग के अंदर 15 तोले सोने और करीब डेढ़ किलो चांदी के गहने थे। इसके अलावा 20 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। मकान मालिक ने बुधवार को कनीना पुलिस को मामले की शिकायत दी।