फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा रेप मामला : हरियाणा राज्य महिला आयोग की उप प्रधान ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, बोली- अय्यासी का अड्डा बना ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। रेवाड़ी की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उप प्रधान प्रीति भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस तरह से खेत में सामान रखा हुआ है उससे लगता है कि यह स्थान अय्याशी का अड्डा बना हुआ है। यहां गलत काम होते हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल मालिक दीन दयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पीड़िता की मां से उनकी मुलाकात हुई थी। परिजनों का कहना था कि उन्हें पैसे नहीं न्याय चाहिए। बताया जा रहा है कि प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री कविता जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कार्रवाई के लिए सिफारिश की है।
विज्ञापन

तीन जिलों की पुलिस नहीं कर पाई तीन आरोपियों को गिरफ्तार
छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपियों को तीन जिलों की पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस ट्यूबवेल मालिक दीन दयाल को गिरफ्तार कर अपनी कामयाबी का दावा कर रही है। लेकिन अभी महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह की पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। रविवार शाम महेंद्रगढ़ डीएसपी सतेंद्र कुमार ने कनीना के बस स्टैंड के पीछे दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता लगती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें