फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला लालावाला कुआं के पास बेसमेंट की खुदाई के बाद बगल वाले मकान का एक हिस्सा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मोहल्ला लालावाला कुआं के पास बेसमेंट की खुदाई के बाद बगल में ओमप्रकाश हलवाई के मकान का एक हिस्सा गिरा गया। मकान के साथ बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरी बाल-बाल बच गए। मकान गिरने का आभास होते ही मजदूर दूर भाग गए। पीड़ित मकान मालिक ओमप्रकाश हलवाई ने बताया कि मकान गिरने से आधा घंटे पहले ही ठेकेदार का कहा था कि उनका मकान गिर जाएगा, इसको स्पोट लगा दें। इससे पहले भी कई बार उसको बताया गया था। परंतु ठेकेदार ने उनकी एक नहीं मानी।
पीड़ित मकान मालिक ने इसे लाखों रुपये का नुकसान बताया है। चार वर्ष पहले उसने अपने नया मकान बनाया था। मकान के गिरने की आवाज को सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। मौके पर ठेकेदार और आर्कीटेक्ट ही थे, जबकि मकान मालिक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


बता दें कि गांव झिगावन निवासी व्यक्ति मोहल्ला लाला वाला कुआं के पास मकान बनाने के लिए बेसमेंट बनवा रहा है। उनके बगल में ओमप्रकाश सैनी हलवाई का मकान है। मालिक ने मकान बनाने के लिए गांव के ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार ने बेसमेंट बनाने के लिए ओमप्रकाश हलवाई के मकान की नींव से तीन फुट नीचे खुदवा दिया। उसके मकान के साथ ठेकेदार ने कोई स्पोट नहीं लगाई। शनिवार दोपहर 12 बजे मजदूर उसी दीवार की ओर काम पर लगे हुए थे कि अचानक दीवार की नीचे से मिट्टी सरक गई। उसको देखकर मजदूर छोड़कर दूर भाग गए। इतनी ही देर में मकान की दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। पूरी दीवार में दरार आ गई। गनीमत रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के गिरने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। मोहल्ले के काफी लोग वहां जमा हो गए।

मकान मालिक के पास नहीं है बेसमेंट बनाने की परमिशन
मालिक ने नया मकान बनाने के लिए बेसमेंट का कार्य शुरू किया हुआ है। परंतु नगरपालिका प्रशासन ने न तो मकान का नक्शा पास हो रखा और न ही बेसमेंट बनाने की अनुमति ली गई। मकान पूर्ण रूप से अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जेई कृष्ण कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस मकान के नक्शे की कोई फाइल जमा नहीं है और न ही बेसमेंट की अनुमति ली गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को नोटिस देकर इस पर कार्रवाई की जाएगी।

ठेकेदार ने नहीं किया आर्किटेक्ट अनुसार कार्य
इस संबंध में नए बनाए जा रहे मकान के आर्किटेक्ट रोहित जोशी ने बताया कि ठेकेदार को पूरा काम समझा दिया गया था। परंतु वह उनके कहने के अनुसार काम नहीं किया। बगल वाले मकान के साथ पांच छह पिल्लर बनाए जाने थे। पहले एक पिल्लर को पूरा भरकर दूसरा चालू करना है। परंतु उसने सभी पिल्लर एक साथ के चक्कर में दीवार के साथ पूरा खोद दिया जिससे बगल वाली दीवार को स्पोट नहीं मिल पाया और वह गिर गया।
विज्ञापन

मकान की एक साइड हुई पूरी खत्म
मकान की दीवार गिरने से 60 फुट की साइड पुरी खत्म हो गई। पूरी दीवार में दरारें आ गई। इससे मकान के अंदर भी दरारें आ गईं। जिससे मकान की एक बैठक, दो कमरे, बाथरूम में प्रभावित हो गई हैं। मकान की दीवार गिरने पर उस कमरे में उसकी पुत्रवधू अपने डेढ़ दो महीने के बच्चे के साथ सो रही थी। दीवार गिरने पर भगदड़ सी मच गई और दोनों का बाहर निकाला गया। अब मकान मालिक और उनके बच्चों को घर के अंदर घुसने से डर लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें