अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर दो भाइयों पर जान से मारने की धमकी व मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मोतीलाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसने पुराने बस स्टैंड के समीप खाद व बीज की दुकान खोल रखी है। एक सप्ताह पूर्व भतीजे की दुकान पर पैसे का हिसाब करने गया था। उसके कुछ देर बाद ही भतीजा राकेश ने उसकी दुकान पर आकर बदतमीजी की व अपने दूसरे भाई भुपेश को बुलाकर मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों भाईयों ने दुकान में घुसकर मारपीट की तथा दुकान में रखे 53 हजार की राशी भी लेकर भाग गये और जाते समय जान से मारने की दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता चाचा की शिकायत पर दोनों भतीजों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।