फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे बिजेंद्र ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बेवल निवासी रोहताश ने बताया कि उनका भतीजा बिजेंद्र उर्फ गोदू (19) पिछले कई दिनों से अपनी बहन के पास गांव मालड़ा में रहता था। वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। उसने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि बिजेंद्र गांव दौंगड़ा की बणी में फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उप नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें