फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में शादी में शरीक होने आए व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। साले की शादी में शामिल होने आए जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रात को लगन समारोह में कार्यक्रम के बाद रोड खड़े हुए थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गए। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी गांव में शादी समारोह से वापस पैदल लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई की 12 दिसंबर की शादी है और 10 दिसंबर को लगन समारोह है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक अशोक के साले गांव जांट निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी नौ दिसंबर की शादी थी। शादी समारोह में शरीक होने के लिए उसका जीजा अशोक कुमार निवासी गांव मेहड़ा जिला चरखी दादरी आया हुआ था। जब वे शनिवार रात लगभग 11 बजे बस स्टैंड के नजदीक सड़क किनारे खड़े थे, तभी गांव के मुख्य बस स्टैंड की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने उसके जीजा को टक्कर मार दी। वह उसके जीजा को संभालने लगा तब तक कार चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के साले रविंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उप नागरिक अस्पताल में रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर शादी समारोह में शामिल होकर वापिस घर जाते समय पैदल जा रहे 20 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जांजड़ियावास निवासी मृतक शैलेष के चचेरे भाई श्रीकांत ने बताया कि वे दोनों गांव जाटवास में शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस अपने गांव जा रहे थे। जब वे रात्रि लगभग 11:30 बजे एक मुर्गी फार्म के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति एवं लापरवाही से आ रहे गाड़ी चालक ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना में शैलेष को काफी चोटें आई, जिससे घायल होकर गिर गया। उसने परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से शैलेष को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को मृतक के चचेरे भाई श्रीकांत के बयान पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें