फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महमदाबाद में महिला की हत्या
विज्ञापन

हल्दौर(बिजनौर)। गांव महमदाबाद में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। मृतका के पिता ने महिला के पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समेत तीनों को दबोच लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व कमर में चोट के कारण महिला की मौत हुई है। दोनों जगह महिला को चोठ कैसे मारी गई यह खुलासा अभी नही हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
गांव महदाबाद निवासी गौरव कुमार की करीब छह साल पहले जनपद रामपुर जिले के थाना स्वार अंतर्गत गांव मसवासी निवासी विजय सिंह की पुत्री शिवानी से प्रेम विवाह हुआ था। दंपती के कोई संतान नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम करीब पांच बजे शिवानी अपनी ससुराल में थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना मोबाइल पर मृतका के मायके वालों को दे दी। मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके गौरव व उसकी पुत्री के बीच दहेज मांगने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में जनपद रामपुर के थाना स्वार में गौरव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ दिन बाद गौरव ससुराल पहुंचा और भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन देकर शिवानी को अपने साथ घर ले आया। मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर अपने दामाद गौरव उसकी मां उमा देवी व उसके पिता देवेंद्र के खिलाफ अपनी पुत्री को दहेज में मोटी रकम न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की हैं।
हरिद्वार से दोनों में हुए थे प्रेम प्रसंग
छह साल पहले शिवानी व गौरव हरिद्वार में एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गए। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। बाद में शिवानी की जिद पर परिजनों ने सहमति से शिवानी का विवाह गौरव के साथ कर दिया। शिवानी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी।
विज्ञापन

सिर व कमर में चोट लगने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवानी की मौत कमर व सिर में चोट लगने के कारण हुई है। उसके सिर व कमर में गहरी चोट लगी है। पुलिस इस बात की जांच पड़ताल में लगी है कि शिवानी को किस तरह मारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें