फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना-कोसली मार्ग पर कोटिया के समीप चालक की लापरवाही से हादसे की शिकार हुई स्कूल बस 18-39-23

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। शैक्षणिक टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस कनीना कोसली रोड पर पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में बस में सवार 50 बच्चे बाल-बाल बच गए। विद्यालय की पांच बसें विद्यार्थियों को लेकर रविवार सुबह प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में चालक ने कट मार दिया जिससे बस ने सड़क किनारे दो पेड़ों को टक्कर मार दी। पेड़ तोड़ते हुए बस अनियंत्रित हो गई ओर सड़क से नीचे उतर कर फंस गई। हादसे में बस के आगे का शीशा टूट गया और क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों एवं यात्रियों ने खेतों की ओर से निकाला। इस हादसे में कुछ विद्यार्थियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें नाहड़ या कोसली अस्पताल में इलाज दिलाया गया। सूचना मिलने पर कनीना थाना अध्यक्ष अशोक सैनी, आईओ कर्मवीर सिंह और नाहड़ पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें