फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का भांजा बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने वाले आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार कककक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का भांजा बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर अनावश्यक कार्यों के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामला दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन

मामले की शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के राजनीति सचिव सतबीर सिंह ने आकोदा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ राकेश और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सतबीर ने शिकायत में बताया था कि पवन उर्फ राकेश निवासी खुडाना और संदीप गांव घारेहडु जिला भिवानी के बारे में उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उक्त युवक स्वयं को मंत्री का भांजा बताकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के पास अनावश्यक कार्यों के लिए फोन कर दबाव बनाते हैं। उक्त आरोपी न तो मंत्री के भांजे हैं और न ही रिश्तेदार हैं। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपी मंत्री के संपर्क में भी नहीं हैं। दोनों झूठ बोलकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
उक्त मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों ही आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- देवेंद्र, इंचार्ज, पुलिस चौकी आकोदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें