फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरो ने मां कमला से छीने 3 लाख 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बाइक सवार युवक मां-बेटे से लाखों रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। गांव गढ़ी निवासी 70 वर्षीय कमला पत्नी हजारीलाल अपने 36 वर्षीय पुत्र मनीष को साथ लेकर महेंद्रगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 3 लाख 10 हजार रुपये की राशि निकलवाकर बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे।
मनीष बाइक चला रहा था और उसकी मां कमला रुपये का थैला पकड़कर पीछे बैठी हुई थी। पीछे लगे हुए दो बाइक सवारों ने खरकड़ा गांव के पास रुपये का थैला चलती बाइक से छीनने का प्रयास किया। इसी छीना-झपटी में कमला के गिरने से वह घायल हो गई। बाइक सवार रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। मनीष और राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। गंभीर हालत होने के कारण उसे आगामी उपचार के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ने के प्रयास आरंभ कर दिए। पुत्र द्वारा घायल मां के साथ उपचार के लिए हायर सेंटर जाने के कारण किसी तरह की पुलिस को शिकायत नहीं मिलने के कारण अभियोग दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर पर लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर वीरवार देर रात लगभग साढे़ 12 बजे हुई दूसरी घटना में दो बाइकों पर सवार अज्ञात लुटेरों ने देवास निवासी हुकम सिंह पुत्र राजेंद्र और बिरेंद्र पुत्र गोकलराम से मार पीटकर नकदी और मोबाइल छीन लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने देवनगर के पास प्लाट ले रखा है। रात्रि लगभग 12:30 जब वे अपने गांव जा रहे थे तो लुटेरे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने अपनी बाइक हमारी बाइक के सामने लगा दी। हमारी बाइक रुकते ही एक अन्य बाइक पर लाठी डंडों से लैस होकर तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। पांचों लुटेरे मारपीट करके मोबाइल और 6800 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। अज्ञात लुटेरों ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें