फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में गोली चलाकर बदमाश को छुड़वाने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए पुलिस ने गत वर्ष महेंद्रगढ़ में फायरिंग कर पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाकर ले जाने के आरोप में एक बदमाश को राजस्थान के गांव से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए टीम इंचार्ज धर्मसिंह के अनुसार गत वर्ष आठ अगस्त को महेंद्रगढ़ कोर्ट में फायरिंग कर पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव गंगावक निवासी विष्णु को काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ कोर्ट में फायरिंग करने वाला एक आरोपी राजस्थान के गांव गंगावक का रहने वाला है। आरोपी अपने घर पर ही रह रहा है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें