फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल विजिलेंस टीम ने मंगलवार को सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस लाइन नारनौल के सामने छिप्पी होटल के नजदीक से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव छाबड़ा सलीमपुर निवासी रतिराम ने बताया कि एक दुकान में आग लगाने का केस सदर थाने में कुछ माह पहले दर्ज हुआ था। पीड़ित ने बताया दुकानदार ने जान बुुझकर आगजनी के मामले में उसका नाम लिखवा दिया था। दुकानदार गजराज से उसकी पहले से रंजिश चली आ रही थी। मामले में सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद ने दस हजार रुपये की मांग की थी। एचसी विनोद ने कहा था कि पैसे देने के बाद उसका नाम केस से बाहर कर देगा। इसके बाद उनकी आठ हजार रुपये में सहमति बन गई। जिसकी शिकायत रतिराम ने विजिलेंस विभाग को दी। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को आरोपी को रंगे पकड़ने के लिए योजना बनाई। जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओ कुलदीप सिंह, निरीक्षक कुलवंत सिंह, एसआई जयचंद, हेड कांस्टेबल अनूप, गुलाब सिंह, उदयवीर शामिल थे। टीम ने प्लान के अनुसार हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें