पाली के एक छात्र ने शुक्रवार शाम को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर आरोपी की पहचान की। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव पाली निवासी 21 वर्षीय छात्र योगेश महेंद्रगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग लेता था। वह शुुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसने रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन के नीचे किसी के कटने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को रोका गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। मृतक के पास मोबाइल मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो सकी। जीआरपी ने फोन कर मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। शव की शनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप नागरिक अस्पताल भेज दिया। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के बयान इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई धर्मबीर ने बताया कि मृतक के चाचा सतीश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है।