फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिक को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डुलाना के बस स्टैंड पर वीरवार रात सड़क किनारे चल रहे सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सैनिक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी राधाकृष्ण (59) वीरवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव सुरजनवास आया हुआ था। वह रात को सुरजनवास से महेंद्रगढ़ की ओर पैदल आ रहा था। इस दौरान गांव डुलाना बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को मृतक के भतीजे विजय के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। राधाकृष्ण सीआरपीएफ से सैनिक के पद से सेवानिवृत्त था। पिछले कुछ साल से वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम कर रहा है। मृतक की दो लड़की और दो लड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें