निजामुपर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुुसार कुलताजपुर निवासी रविंद्र व उदयभान बाइक से नारनौल से गांव शुक्रवार की शाम सात बजे जा रहे थे। इसी दौरान निजामपुर की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। दूसरा उदयभान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। रविंद्र खेतीबाड़ी के साथ पिकअप चलाता था।