अटेली मार्ग पर एक बाइक सवार पर पेड़ की टहना गिर गया। उसकी चपेट में आने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को एक निजी स्कूल के बस चालक और परिचालक ने तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव हुडिया कलां निवासी सतीश कुमार किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर कनीना की ओर आ रहा था। दोपहर 12 बजे जब वह भोजावास के पास पहुंचा तो अचानक पेड़ का टहना टूटकर गिर गया। इससे सतीश की बाइक गिर गई और वह घायल हो गया। हादसे में सतीश के सिर और हाथ में चोट आई है। परिजन उसे हायर अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए हैं।